CUET Exam Latest News:नमस्कार दोस्तों, अगर आप भी CUET (UG) 2023 की परीक्षा देने वाले हैं, तो आप सबके लिए बहुत ही अच्छी खबर निकल कर आ रही है। बता दे, NTA ने पहली बार सीयूईटी यूजी 2023 में अकाउंटेंसी, कंप्यूटर साइंस समेत 9 विषयों के छात्रों को अतिरिक्त समय मिलेगा यह समय उन्हें प्रश्नपत्र पढ़ने से लेकर लिखने के लिए दिया जा रहा है।
विश्वविद्यालयों में स्नातक दाखिले के लिए CUET UG 2023 में अकाउंटेंसी, इकनॉमिक्स, कंप्यूटर साइंस, भौतिक, इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस, रसायन, गणित, एप्लाइड गणित और जनरल टेस्ट के पेपर में छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। अन्य विषयों के पेपर को हल करने के लिए 45 मिनट का समय मिलेगा।
पहली बार दिया जाएगा अतिरिक्त समय
शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, CUET UG 2023 की परीक्षा में पहली बार अकाउंटेंसी, कंप्यूटर साइंस समेत 9 विषयों के छात्रों को अतिरिक्त समय मिलेगा। यह समय उन्हें प्रश्न पत्र पढ़ने से लेकर लिखने के लिए दिया जा रहा है। इन नौ विषयों के छात्रों को परीक्षा में एक घंटे का समय मिलेगा। छात्रों और अभिभावकों की मांग पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने यह बदलाव किया है।
CUET UG में नेगेटिव मार्किंग
वहीं, एनटीए की सीयूईटी यूजी 2023 की नीति के तहत सीयूईटी यूजी 2023 में नेगेटिव मार्किंग होगी। यदि कोई छात्र किसी प्रश्न का गलत उत्तर क्लिक करता है तो उसका एक अंक कट जाएगा। यदि पेपर में किसी प्रश्न के एक से अधिक उत्तर सही होंगे तो उन छात्रों को पांच अतिरिक्त अंक मिलेंगे, जिन्होंने उनमें से ही किसी एक का विकल्प चुना होगा। यदि पेपर में किसी प्रश्न का उत्तर गलत होगा तो सबसे सही उत्तर देने वाले छात्र को भी पांच अंक मिलेंगे। सीयूईटी यूजी 2023 में 12वीं कक्षा के एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से ही प्रश्न पूछे जाएंगे। छात्र एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के तहत अपनी तैयारी जारी रखें। पेपर इसी पाठ्यक्रम से तैयार होते हैं।
पिछले साल से बेहतर तैयारी
इस बार बेहतर व्यवस्था और तैयारी की जा रही है। परीक्षा के दिनों को भी कम किया गया है। पहले सीयूईटी यूजी दो चरणों में कराई गई थी। अब 21 से 31 मई तक सिर्फ 10 दिन में तीन शिफ्ट में परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा केंद्रों के औचक निरीक्षण के दौरान कंप्यूटर भी चेक किए जा रहे हैं, ताकि परीक्षा के दौरान छात्रों को परेशानी न हो। प्रत्येक केंद्र पर अतिरिक्त क्षमता की व्यवस्था की जा रही है। इसका मकसद तकनीकी खामी होने पर छात्र को तुरंत दूसरा कंप्यूटर उपलब्ध करवाना है।
CUET UG Exam 2023- Overview
Conducted By | National Testing Agency (NTA) |
Category | CUET UG Exam City Slip |
Article | CUET UG Exam 2023 Latest News |
Nationality | India |
Apply Date | 09 February 2023 |
Exam City Slip Download | 14 May 2023 |
Admit Card Download Mode | Online |
Admit Card Date | 18 May 2023 |
Exam date | 21 May 2023 |
Official Website | cuet.samarth.ac.in |
CUET UG Exam City 2023:
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2023 के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा सीयूईटी यूजी 2023 के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा शहर के लिए एडवांस एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप इस रविवार, 14 मई 2023 को जारी की जाएगी।
CUET UG Admit Card Download:
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि वे आवंटित परीक्षा शहर में किस केंद्र पर और किसी तिथि पर एग्जाम दे पाएंगे, इसकी जानकारी NTA सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2023 से देगा। एजेंसी की अधिसूचना के मुताबिक उम्मीदवारों को CUET UG 2023 एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से 3 दिन पहले जारी किए जाएंगे। बता दें कि NTA ने सीयूईटी यूजी 2023 का आयोजन 21 मई से करने की घोषणा की है, यानी उम्मीदवार अपना Admit Card 18 मई से डाउनलोड कर सकेंगे।
Important Link | |
CUET Exam City Slip Download |
Click Here |
CUET Admit Card 2023 Download Link |
Click Here |
Notice |
Click Here |
Official Website | Click Here |
Join Telegram Channel | Click Here |
Join WhatsApp Group | Click Here |