CUET Exam 2023 Latest News: सीयूईटी से नामांकन पर रोक लगाने की मांग..

cuet 2023 news,cuet 2023 news updates,cuet 2023 update,cuet 2023 news & update,cuet 2023 exam date,cuet 2023,cuet 2023 exam update,cuet 2023 update today,cuet 2023 preparation strategy,cuet 2023 preparation,cuet 2023 syllabus,cuet 2023 timetable,cuet 2023 latest update,cuet 2023 news u0026 update,cuet latest news 2023,cuet latest update,cuet latest news,cuet exam 2023,cuet exam date 2023,cuet admit card 2023.

CUET Exam 2023 Latest News: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट CUET 2023 के लिए राज्य से बाहर परीक्षा केंद्रों निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों की घोषणा करते हुए परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। आजसू की रांची विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय में सीयूईटी से नामांकन लेने पर रोक लगाने के लिए राज्यपाल के नाम मांगपत्र रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा को सौंपा।

विश्वविद्यालय अध्यक्ष नीतीश सिंह ने कहा कि सीयूईटी झारखंड के 3 लाख गरीब विद्यार्थियों पर अनावश्यक रूप से किया गया आर्थिक प्रहार है, इसका लाभ नहीं है।

चांसलर पोर्टल के माध्यम से ही नामांकन की मांग 

उन्होंने कहा कि झारखंड एक पिछड़ा राज्य है। सीयूईटी परीक्षा में शामिल होने का शुल्क झारखंड के कई विश्वविद्यालयों के नामांकन शुल्क से भी अधिक है। जहां 1300-1400 रुपये में नामांकन हो जाता है, वहीं सिर्फ सीयूईटी में शामिल होने के लिए 1500 रुपये शुल्क चुकाना पड़ रहा है। इस परीक्षा के बाद फिर से चांसलर पोर्टल के माध्यम से ही नामांकन होना है।

आजसू कार्यकर्ताओं का कहना था कि राज्य के विश्वविद्यालयो में सीटें रिक्त रह जाती हैं। इसको देखते हुए सीयूईटी को झारखंड में अभी लागू नही किया जाना चाहिए। यूजीसी के पत्र में सीयूईटी के लिए राज्य विश्वविद्यालय को बाध्य नहीं किया गया है, बल्कि आमंत्रित किया गया था।

Also Read:

हमारे WhatsApp Group के साथ जुड़ें !
हमारे Telegram Channel के साथ जुड़ें!

 

मांगपत्र के माध्यम से आजसू ने सीयूईटी के माध्यम से होनेवाले नामांकन पर रोक लगाने की मांग की। कहा कि अगर आवश्यक हुआ तो आंदोलन भी किया जाएगा। मांगपत्र देनेवालों में अभिषेक शुक्ला, रोहित चौधरी, बीएस महतो, अमित तिर्की, ऋषभ, राहुल कुमार, मजीत कुमार व अन्य शामिल थे।

सीयूईटी परीक्षा केंद्र राज्य से बाहर, छत्रों का आक्रोश 

कई माता-पिता, जिनके बच्चों को झारखण्ड के बाहर केंद्र आवंटित किए गए हैं, उनका आरोप है कि झारखण्ड के बाहर परीक्षा केंद्र स्थापित करने के एनटीए के फैसले से इन महत्वाकांक्षी छात्रों पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है, क्योंकि ये पहले से ही प्रतिस्पर्धी परीक्षा की तैयारी की चुनौतियों से बेहद दबाव में रहे हैं।

गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा से वंचित रखने की साजिश है। मौके पर छात्र नेता विकास कुमार, दिनेश दास, विवेक महतो, विक्की कुमार, सचिन दास, गौतम धीवर, कीर्ति गोप, शुभम रजक, नितेश महतो, अमित महतो, आकाश मोदक, भोला पासवान, मंटु शर्मा, आदि सदस्य मौजूद थे।

Important Link
CUET Exam City Slip Download
Click Here
CUET Admit Card 2023 Download Link
Click Here
Notice
Click Here
Official Website Click Here

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!