10th Class Mathematics (गणित) Objective Question Answer 2024

math class 10th vvi objective question 2024,class 10th math objective question 2024,class 10th math vvi objective question 2024,math class 10 vvi objective question 2024,math vvi objective question 2024,math class 10th vvi objective question,bihar board class 10th vvi objective question,math vvi objective question class 10th,class 10 vvi objective question 2024,math class 10 vvi objective question,10th math objective question 2024,math vvi objective question class 10

JAC 10th Mathematics MCQ with Solution 2024

झारखंड बोर्ड ने 10वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा के लिएबहुविकल्पी प्रश्न उत्तर जारी किया है। इस लेख में आपको Mathematics के बहुवैकल्पिक प्रश्न उत्तर मिलेंगे। अगर आपको सभी विषयों के बहुवैकल्पिक प्रश्न उत्तर चाहिए तो हमारी वेबसाइट www.vidyastudy.com से जुड़े रहें। बहुवैकल्पिक प्रश्न उत्तर की जानकारी आपको इस वेबसाइट पर सबसे पहले मिलेगी। अगर आपने अभी तक बहुवैकल्पिक प्रश्न उत्तर डाउनलोड नहीं किया है, तो नीचे दिए गए लिंक पर जाकर वहां से डाउनलोड कर सकते हैं।

इस लेख में हम 10वीं कक्षा के विषय – Mathematics के उत्तर (Solution/Answer) को देखेंगे। आपको यह भी पता चलेगा कि प्रश्न पेपर कैसे प्रस्तुत किए जाते हैं और आपके परीक्षा में प्रश्न कैसे होंगे, जिसमें विषयवार प्रश्न (ऑब्जेक्टिव प्रश्न) नीचे दिए गए हैं।

हमारे WhatsApp Group में जुड़ें 

Join Now


हमारे Telegram Group में जुड़ें

Join Now

JAC 10th Mathematics Most Important Questions 2024

ClassSubjectFull MarksTime
10Mathematics30+50=803 Hrs.

1. 140 को अभाज्य गुणनखंडों के गुणनफल के रूप में लिखा जा सकता है-

(1) 2 x 3 x 5 x 7,
(2) 2 x 2 x 3 x 5,
(3) 2 x 2 x 5 x 7,
(4) 2 x 2 x 2 x 3 x 7.

उत्तर-(3)

2. एक धनात्मक संख्या 6q + 5 के रूप का है, तो यह संख्या निम्न में से क्या है ?

(1) सम,
(2) विषम,
(3) अपरिमेय,
(4) 0.

उत्तर-(2)

3. 5+ 2√3 किस प्रकार की संख्या है ?

(1) परिमेय,
(2) विषम,
(3) अपरिमेय,
(4) सम।

उत्तर-(3)

4. दो धनात्मक पूर्णांक a तथा b दिए रहने पर यदि अद्वितीय पूर्ण संख्याएँ q तथा विद्यमान हैं, तो निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है ?

(1) a = bq – r,
(2) a = bq + r,
(3) a = b/q – r
(4) a = b/q + r.

उत्तर-(2)

5. यदि किसी बहुपद के शून्यकों का योग तथा गुणनफल क्रमशः 3 और – 2 हो, तो द्विघात बहुपद क्या होगा ?

(1) x²+3x-1,
(2)x²+x-2,
(3) x²-3x-2,
(4)x²+x-3.

उत्तर-(3)

6. किसी बहुपद P(x) के लिए ग्राफ आकृति में दिया गया है, बहुपद के शून्यकों की संख्या कितनी होगी ?

(1) 0,
(2) 1,
(3) 2,
(4) 3.

उत्तर-(4)

7. बहुपद 4u² + 8u का शून्यक होगा-

(1) 0.
(2)-2
(3)-1/2,
(4) (1) तथा (3) दोनों।

उत्तर-(4)

8. रैखिक समीकरण युग्म a1x + b1y + c1 = 0 तथा a2x + b2y + c2 = 0 में यदि a1/a2=b1/b2=c1/c2 हो, तो समीकरण युग्म का-

(1) अद्वितीय हल होगा,
(2) अनेक हल होगा.
(3) कोई हल नहीं होगा.
(4) दो हल होगा।

उत्तर-(2)

9. समीकरण 6x – 2y + 9 = 0 और 3x-y+ 12 = 0 के द्वारा निरूपित रेखाएँ-

(1) संपाती हैं।
(2) समांतर है।
(3) प्रतिच्छेदी हैं।
(4) लम्बवत हैं।

उत्तर-(2)

10. समीकरण युग्म x + y = 6 और x – y = 2 का हल है-

(1) 4, 3,
(2) 5, 1,
(3) 2, 4,
(4) 4, 2.

उत्तर-(4)

11. निम्न में कौन द्विघात समीकरण है ?

(1) x(x-3)=x²-7.
(2) (x+1)²=x²-5x,
(3) (x+1)²=2(x-3),
(4) x²+3x+1=(x-2)².

उत्तर-(3)

12. द्विघात समीकरण x²+x-1=0 के मूलों की प्रकृति है-

(1) वास्तविक तथा असमान,
(2) वास्तविक तथा समान,
(3) समान,
(4) वास्तविक नहीं।

उत्तर-(1)

13. ax²+bx+c=0 के दो भिन्न वास्तविक मूल होंगे यदि-

(1) b²-4ac < 0,
(2) b²-4ac = 0,
(3) b²-4ac > 0.
(4) इनमें कोई नहीं।

उत्तर-(3)

14. द्विघात समीकरण x² – x + 3 = 0 का विविक्तकर क्या होगा ?

(1) 3,
(2) 8.
(3) 7.
(4)-11.

उत्तर-(4)

15. प्रथम पद ‘a’ तथा सार्व अंतर ‘d’ वाला एक A.P. का nवाँ पद है-

(1) an = a + d,
(2) an = a + nd,
(3) an = a + 3d,
(4) an =a+(n-1)d.

उत्तर-(4)

16. A.P. 10, 7, 4, …. का 30 वॉ पद है-

(1) 97,
(2) 77.
(3)-77,
(4)-87.

उत्तर-(3)

17. A.P. : 3, 8, 13, 18,…. का कौन-सा पद 78 है?

(1) 15 वीं,
(2) 16 वॉ,
(3) 13 वाँ,
(4) 14 वीं।

उत्तर-(2)

18. समरूप त्रिभुज की संगत भुजाएँ ………. होती हैं।

(1) बराबर,
(2) समानुपाती.
(3) समांतर,
(4) लंबवत ।

उत्तर-(2)

Here are the questions with their options:

19. दो समरूप त्रिभुजों की भुजाएँ 4: 9 के अनुपात में है। इन त्रिभुजों के क्षेत्रफलों का अनुपात है-

(1) 2 : 3,
(2) 4 : 9,
(3) 81 : 16,
(4) 16 : 81.

उत्तर-(4)

20. △ABC में, AB = 6 √3 cm, AC = 12cm और BC = 6 cm है, तो कोण B है-

(1) 120°,
(2) 60°,
(3) 90°,
(4) 45°

उत्तर-(3)

21. मूल बिंदु से बिंदु P(3, 4) की दूरी है-

(1) 3 मात्रक,
(2) 4 मात्रक,
(3) 5 मात्रक,
(4) इनमें कोई नहीं।

उत्तर-(3)

22. बिन्दुओं (2, 5) तथा (4.7) को मिलाने वाले रेखाखंड का मध्य बिन्दु है-

(1) (1 , 2),
(2) (5/7, 7/2),
(3) (3 , 6),
(4) (6, 12).

उत्तर-(3)

23. यदि 2sin A = sin 2A हो, तो A का मान होगा-

(1) 30°,
(2) 45°,
(3) 0°,
(4) 90°

उत्तर-(3)

24. cos 48° – sin 42° का मान है-

(1) cos 6°,
(2) 0,
(3) 1,
(4) sin 6°.

उत्तर-(2)

25. यदि sinA= 3/5 हो है, तो cos A का मान है-

(1) 3/4,
(2) 4/5,
(3) 5/3,
(4) 4/3

उत्तर-(2)

26. धरती पर एक मीनार ऊर्ध्वाधर खड़ी है। धरती के एक बिंदु जो मीनार के पाद-बिंदु से 15 m दूर है, मीनार के शिखर का उन्नयन कोण 60° है, तो मीनार की ऊँचाई है-

(1) 20 m,
(2) 15√3 m,
(3) 20 cm,
(4) 20√3 m.

उत्तर-(2)

27. △PQR में जिसका कोण Q समकोण है, PQ = 3 cm और PR = 6 cm हो, तो ∠QPR का मान होगा-

(1) 30°,
(2) 45°,
(3) 60°,
(4) 90°.

उत्तर-(3)

28. एक वृत्त की कितनी स्पर्श रेखाएँ हो सकती है ?

(1) अनंत,
(2) दो,
(3) एक,
(4) इनमें कोई नहीं।

उत्तर-(1)

29. 5cm त्रिज्या वाले एक वृत्त के बिंदु P पर स्पर्श रेखा PQ केंद्र O से जाने वाली एक रेखा से बिंदु Q पर इस प्रकार मिलती है कि OQ = 12 cm. PQ की लंबाई क्या है ?

(1) 12 cm,
(2) 13 cm,
(3) 8.5 cm,
(4) √119 cm.

उत्तर-(4)

30. यदि TP. TQ केन्द्र O वाले किसी वृत्त पर वो स्पर्श रेखाएँ इस प्रकार हैं कि ∠POQ = 110°, तो ∠PTQ बराबर है-

(1) 60°,
(2) 70°,
(3) 80°,
(4) 90°.

उत्तर-(2)

31. 60° केन्द्रीय कोण और 14cm त्रिज्या वाले त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल है-

(1) 102/3 cm²,
(2) 154/3 cm²,
(3) 212/3 cm²,
(4) 308/3 cm².

उत्तर-(4)

32. त्रिज्या R वाले वृत्त के उस त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल जिसका कोण P°, निम्नांकित है-

(1) 2πRP/180°,
(2) πR²P/180°,
(3) 2πRP/360°,
(4) πR²P/360°.

उत्तर-(4)

33. दो वृत्तों की त्रिज्याएँ क्रमश: 19cm और 9cm है। उस वृत्त की त्रिज्या ज्ञात करें जिसकी परिधि इन दोनों वृत्तों की परिधियों के योग के बराबर है।

(1) 10 cm,
(2) 28 cm,
(3) 8.5 cm,
(4) 4.5 cm.

उत्तर-(2)

34. सबसे बड़े बॉस की लंबाई बताएँ जो एक 12m लंबे, 9 m चौड़े तथा 8m ऊँचे कमरे में रखी जा सकती हो ?

(1) 12 m,
(2) 17 m,
(3) 21 m,
(4) 19 mm.

उत्तर-(2)

35. एक शंकु की ऊंचाई 12cm है तथा इसके आधार का व्यास 10cm है, तो शंभु की तिर्यक ऊँचाई है-

(1) 13 cm,
(2) 5 cm,
(3) 17 cm,
(4) √149 cm.

उत्तर-(1)

36. मॉडल बनाने वाली मिट्टी से ऊँचाई 24 cm और आधार त्रिज्या 6 cm वाला एक शंकु बनाया गया है। एक बच्चे ने इसे गोले के आकार में बदल दिया, तो गोले की त्रिज्या होगी-

(1) 7 cm,
(2) 12 cm,
(3) 6 cm,
(4) 9 cm.

उत्तर-(3)

37. निम्न में से कौन-सा संबंध सही है ?

(1) 3 माध्यक = बहुलक – 2 माध्य,
(2) 3 माध्यक = बहुलक + 2 माध्य,
(3) माध्यक = 3 बहुलक + 2 माध्य,
(4) माध्यक = 3 बहुलक – 2 माध्य ।

उत्तर-(2)

38. वर्ग अंतराल एवं संचयी बारंबारता के बीच खींचे गए आलेख को ………… है।

(1) माध्यक,
(2) बहुलक,
(3) माध्य,
(4) तोरण ।

उत्तर-(4)

39 निम्न में से कौन-सी संख्या किसी घटना की प्रायिकता नहीं हो सकती ?

(1) 2/3,
(2) -1.5,
(3) 15%,
(4) 0.7.

उत्तर-(2)

40 यदि P(E) = 0.05 हो, तो ‘E नहीं’ की प्रायिकता क्या है ?

(1) 9.5,
(2) 0.5,
(3) 0.95,
(4) 0.05.

उत्तर-(3)

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!