UP board 10th Topper List 2022: कानपुर के प्रिंस पटेल ने किया टॉप, यहां से देखें टॉपर लिस्ट।

UP board 10th Topper List 2022: कानपुर के प्रिंस पटेल ने किया टॉप

यूपी बोर्ड ने आज 18 जून,2022 को दोपहर 2:00 बजे यूपी बोर्ड दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश बोर्ड की मैट्रिक की परीक्षा में कानपुर के प्रिंस पटेल ने टॉप किया है। यूपी बोर्ड के सभी छात्र-छात्राएं अपना-अपना रिजल्ट और टॉपर लिस्ट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

UP board 10th Topper List 2022

प्रिंस पटेल ने किया टॉप

उत्तर प्रदेश की मैट्रिक की बोर्ड परीक्षा में कानपुर के प्रिंस पटेल ने 586 अंकों लाकर टॉप किया है। वही मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर और कानपुर की किरण कुशवाहा को 585 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है, अनिकेत शर्मा ने 584 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है, कानपुर की पलक अवस्थी और प्रयागराज आस्था सिंह को 583 अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त हुआ है और सीतापुर से एकता वर्मा, रायबरेली से अथर्व श्रीवास्तव, कानपुर नगर से नैंसी वर्मा और प्रांशी द्विवेदी पांचवें नंबर पर है।

RANK NAME PERCENTAGE
1 प्रिंस पटेल 97.67%
2 संस्कृति ठाकुर

किरण कुशवाहा

97.50%
3  अनिकेत शर्मा 97.50%
4 पलक अवस्थी

आस्था सिंह

97.33%
5 एकता वर्मा

अथर्व श्रीवास्तव

नैंसी वर्मा

प्रांशी द्विवेदी

97.17%

 

UP board 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां से करें चेक।

यूपी बोर्ड ने दसवीं का परिणाम घोषित कर दिया है, साथ ही में टॉपर लिस्ट को भी जारी कर दिया है। पुराने 5 वर्ष के आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस वर्ष सबसे अधिक पास प्रतिशत दर्ज किया है। यूपी बोर्ड के मैट्रिक की परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 88.18 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

इस बार फिर लड़कियां पढ़ी लड़कों पर भारी

यूपी बोर्ड के मैट्रिक के परीक्षा में लड़कों के मुकाबले लड़कियों का पास प्रतिशत अधिक है। यूपी बोर्ड में मैट्रिक के परीक्षा देने वाले कुल छात्रों की संख्या 2520634 था। अगर कूल पास प्रतिशत के आंकड़ों पर नजर डाले तो, इस मामले में लड़कियां लड़कों से आगे हैं। लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 91.69 प्रतिशत दर्ज किया गया है। वही कुल लड़कों का पास प्रतिशत 85.25% दर्ज किया गया है।

 

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!