JAC Class 8 result 2022 कक्षा 8वीं का जिलावार topper list जारी, 90.33% हुए पास

JAC 8th result 2022 गोड्डा जिला का रिजल्ट बेहतर और गुमला का सबसे कम

JAC class 8 result 2022 का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया गया। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो ने कक्षा 8वीं का रिजल्ट जारी किया। परीक्षा में 90.33 फीसदी विद्यार्थी सफल रहे। अगर आपको ज्ञात हो कि परीक्षा में कुल 5,02,757 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 454146 विद्यार्थी सफल रहे। कक्षा आठवीं की बोर्ड परीक्षा इस वर्ष दो टर्म में ली गयी थी।

प्रथम चरण की परीक्षा ओएमआर शीट पर व दूसरे चरण की परीक्षा उत्तरपुस्तिका पर हुई थी। दोनों चरण के प्राप्तांक के आधार पर रिजल्ट जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि कोविड के कारण पिछले वर्ष परीक्षा नहीं हुई थी। सभी विद्यार्थियों को सीधे अगली कक्षा में प्रोमोट कर दिया गया था।

जिलावार रिजल्ट
जिला फीसदी
गोड्डा 94.81
कोडरमा 94.51
हजारीबाग 94.34
गढ़वा 93.79
पलामू 93.47
चतरा  93.21
सरायकेला 92.36
रांची 92.35
गिरिडीह 92.15
रामगढ़ 91.48
धनबाद 91.43
बोकारो 90.16
देवघर 90.40
दुमका 89.51
 पू सिंहभूम 88.12
लातेहार 86.78
सिमडेगा 46.43
पाकुड़ 85.93
जामताड़ा 85.81
खूंटी 85.49
प सिंहभूम 85.13
साहेबगंज 83.96
लोहरदगा 83.40
गुमला 83.03

Also Read:

Jharkhand board कक्षा 8वीं के असफल विद्यार्थियों को एक ओर अवसर दिया जायेगा

8वीं की परीक्षा में असफल विद्यार्थियों को परीक्षा पास करने का एक ओर अवसर दिया जायेगा। असफल विद्यार्थियों की विशेष परीक्षा ली जायेगी। जैक द्वारा इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू की जायेगी। इस मौके पर झारखंड बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ विनोद सिंह, सचिव महीप कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!