CBSE board exam Datesheet Out 2023: CBSE की परीक्षा बदले पैटर्न बड़ा बदलाव, यहाँ से जाने पूरी ख़बर।

CBSE की परीक्षा बदले पैटर्न पर होगी

CBSE बोर्ड 2022-23 की 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में कई तरह के बदलाव होंगे। बोर्ड ने पहले ही इस बारे में स्कूलों को निर्देशित किया था। अब बोर्ड ने स्कूलों को इस पैटर्न पर फाइनल रिविजन के लिए कहा है।
इस संबंध में दो दिन पहले लोकसभा में केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भी जानकारी साझा की। अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्य के अनुरूप परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के प्रश्न अब विद्यार्थियों की सोच और तर्क क्षमता को बढ़ाने के लिहाज से तैयार किए जा रहे हैं।
इस बदलाव के तहत 10वीं में 40 प्रतिशत प्रश्न योग्यता आधारित (कॉम्पिटेंसी बेस्ड) होंगे। 20 प्रतिशत प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे, जबकि 40 प्रतिशत प्रश्न सब्जेक्टिव होंगे। इसी तरह 12वीं में 30 प्रतिशत प्रश्न योग्यता आधारित, 20 प्रतिशत वस्तुनिष्ठ और बाकी 50 प्रतिशत प्रश्न सब्जेक्टिव होंगे। ये सवाल कई तरह के होंगे, जैसे वस्तुनिष्ठ, तर्कशक्ति का इम्तिहान लेने वाले, केस आधारित, रचनात्मक आदि होंगे।

CBSE board exam Datesheet Out 2023

सोच को विकसित करने का प्रयास

शिक्षकों ने बताया कि पहले भी योग्यता आधारित प्रश्न पूछे जाते थे, लेकिन अब इनकी संख्या अधिक कर दी गई है। बोर्ड का प्रयास है कि इससे विद्यार्थियों की सोच और तर्क क्षमता को विकसित किया जाए। उन्होंने बताया कि इसके तहत एमसीक्यू (Multiple choice Questions), केस आधारित प्रश्न और रियल लाइफ पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।

Also Read:

आंतरिक परीक्षाओं में बदलाव नहीं

CBSE द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि 10वीं और 12वीं बोर्ड की आंतरिक परीक्षाओं के पैटर्न में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। जिस प्रकार पहले स्कूलों में आंतरिक परीक्षाएं होती रही हैं, वे आगे भी उसी प्रकार से होंगी। हालांकि, 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं के लिए भी प्रश्नपत्र का बदला हुआ पैटर्न लागू होगा।

  • 10वीं में 40 और 12वीं में 30 प्रतिशत प्रश्न योग्यता आधारित होंगे। 
  • सवाल objective, Reasoning Ability, case based questions, creative question आदि होंगे। 

बोर्ड की यह पहल काफी अच्छी है। इससे बच्चों में प्रतियोगी बनने के गुण विकसित होंगे, जो उनके करियर के लिए लाभदायक होगा। बदले पैटर्न के कारण बोर्ड के निर्देश पर विशेष तैयारी कराई जा रही है। हमलोग छटिटयों में भी अतिरिक्त क्लास चलाएंगे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!