LPG Cylinder Price: LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव किया गया है कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) की कीमत में 171.50 रुपए घटा दिया गया है। यह कटौती सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर में हुई है घर में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस के दाम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। यहां पर सभी शहरों का सिलेंडर की कीमत दिया हुआ है।
नए महीने के शुरुआत के साथ ही राहत भरी खबर आई है। एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बदलाव किया गया है देशभर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती की गई है। एलपीजी सिलेंडर के दाम 171.50 रुपए हटा दिए गए हैं। नई दर 1 मई से लागू हो गई है सुबह तेल मार्केटिंग कंपनी की ओर से इस बारे में जानकारी जारी कर दी गई है।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर नए दामों की सूची जारी कर दी गई है। नई दरें (New Rate) लागू होने के बाद कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी आ गई है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि कटौती सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर में हुई है। घर में इस्तेमाल होने वाले रसोई गैस के दाम में कोई भी कटौती नहीं की गई है। आज से लागू नई दरों के बाद दिल्ली से लेकर पटना में सिलेंडर की कीमतें क्या होगी उसकी पूरी लिस्ट नीचे दी गई है।
महानगरों में LPG सिलेंडर का रेट
शहरों के नाम | कमर्शियल सिलेंडर | घरेलू सिलेंडर |
दिल्ली | 1856.50 रुपये | 1103रुपये |
मुंबई | 1808.50 रुपये | 1112.50 रुपये |
कोलकाता | 1960.50 रुपये | 1129 रुपये |
चेन्नई | 2021.50 रुपये | 1118.50 रुपये |
आपके शहर में सिलेंडर के दाम
नए बदलाव के बाद पटना से लेकर लखनऊ जयपुर हरियाणा हर जगह कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बदल गए हैं। पटना में आज से कमर्शियल एलपीजी की कीमत 2122 रुपए हो गया है। लखनऊ में कमर्शियल सिलेंडर 1793.41 रुपए पहुंच गया है। आप अगर आपने शहर में एलपीजी सिलेंडर की कीमत को चेक करना चाहते हैं, तो आसानी से चेक कर सकते हैं। रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी IOC की वेबसाइट https://iocl.com/ पर जाकर नए रेट जान सकते हैं। इस लिंक पर क्लिक कर आप अपने शहर में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम चेक कर सकते हैं।
शहर का नाम | घरेलू गैस सिलेंडर के दाम |
बोकारो | ₹ 1160.50 |
चतरा | ₹ 1159.50 |
देवघर | ₹ 1160.50 |
धनबाद | ₹ 1160.50 |
दुमका | ₹ 1160.50 |
पूर्वी सिंहभूम | ₹ 1142.50 |
गढ़वा | ₹ 1160.50 |
गिरिडीह | ₹ 1160.50 |
गोंडा | ₹ 1160.50 |
गुमला | ₹ 1160.50 |
हजारीबाग | ₹ 1162.50 |
जामताड़ा | ₹ 1160.50 |
खूंटी | ₹ 1160.50 |
कोडरमा | ₹ 1162.50 |
लातेहार | ₹ 1160.50 |
लोहरदगा | ₹ 1160.50 |
पाकुर | ₹ 1160.50 |
पलामू | ₹ 1160.50 |
रामगढ़ | ₹ 1162.50 |
रांची | ₹ 1160.50 |
साहिबगंज | ₹ 1160.50 |
सिमडेगा | ₹ 1160.50 |
पश्चिमी सिंहभूम | ₹ 1152.50 |
कैसे तय करते हैं LPG का रेट
हर महीने एलपीजी सिलेंडर की कीमत तय की जाती है। कुछ बातों का ध्यान में रखते हुए समीक्षा होती है और उसी के आधार पर गैस की कीमतों में बढ़ोतरी या कटौती का फैसला लिया जाता है। रसोई गैस की कीमत को इंपोर्ट पैरिटी प्राइस के फॉर्मूले के आधार पर तय किया जाता है। चूंकि भारत में गैस की अधिकांश जरूरत आयात से पूरी होती है, इसलिए गैस की अंतरराष्ट्रीय कीमतों का इस पर असर पड़ता है। चूंकि गैस के लिए कच्चा माल क्रूड ऑयल होता है इसलिए कच्चे तेल की कीमत का असर भी इसपर पड़ता है। गैस की कीमतों में एफओबी, ट्रांसपोर्टेशन, इंश्योरेंस, कस्टम ड्यूटी और पोर्ट ड्यूटी जैसे फैक्टर जोडने के बाद उसकी कीमत तय की जाती है।