CBSE Board का रिजल्ट आया खराब तो छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

cbse board result 2023,cbse latest news,cbse board copy checking video class 12,cbse 12th board exam 2023 latest news,cbse board results 2023,cbse board result date,latest news,cbse board results,cbse board results 2023 date,cbse boards 2023 result,latest news 12th board,cbse board results date,cbse class 12th board result 2023.

CBSE Board में ख़राब रिजल्ट आने से दुखी छात्रा 

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खराब रिजल्ट आने से दुखी 12वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी।

पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के मालवीय नगर की निवासी छात्रा उपासना वर्मा ने खराब रिजल्ट से दुखी होकर फांसी लगाकर जान दे दी।

उपासना वर्मा तीन विषयों में फेल  

उन्होंने बताया कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी के परीक्षा परिणामों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जब छात्रा उपासना वर्मा को जानकारी मिली कि वह तीन विषयों में फेल हो गई है, तब उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के दौरान उसकी मां ही घर पर थी, उपासना के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली तब वह छात्रा को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

Also Read:

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के​ लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

हमारे WhatsApp Group के साथ जुड़ें !
हमारे Telegram Channel के साथ जुड़ें!

 

CBSE Board Result 2023 Direct Link
Class 10th Result 2023
Link 1

Link 2

Link 3

Class 12th Result 2023
Link 1

Link 2

Link 3

 WhatsApp
Join Us
Telegram
Join Us
Official Website Check Here

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!