jharkhand board toppers prize,jac board topper ka prize,jac board toppers prize,jac board topper prize kisko milega,jharkhand board topper prize 2023,10th topper 2023 jharkhand board,jac board exam 2023,jac board exam 2023 news today,jharkhand board topper,jharkhand board result 2023,jac topper prize,jac board topper,topper prize in jharkhand,jharkhand board result,jac board topper prize,jharkhand board exam news today,jac board toppers.
मैट्रिक व इंटर के छात्रों को मिलेगा 3-3 लाख रुपया
झारखंड के मैट्रिक और इंटर के टॉपरों को सरकार तीन-तीन लाख रुपये का कैश अवॉर्ड देगी। साथ ही दूसरा स्थान हासिल करने वाले को दो-दो लाख और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले को एक-एक लाख रुपये मिलेंगे। यह घोषणा गुरुवार को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने की। वे मोरहाबादी के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में सहाय कप खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में बोले थे।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), CBSE और ICSE में राज्य से TOP Three में आने वाले सभी छात्र इससे लाभान्वित होंगे। इसके साथ ही टॉपरों को Laptop और Smart Phone भी मिलेगा। कैबिनेट से इसे मंजूरी मिल चुकी है। यह योजना 2023 के टॉपरों के साथ लागू होगी। पूर्व में (2022 ) मैट्रिक के टॉपरों को क्रमशः एक लाख, 75 हजार और 50 हजार रुपये दिए जाते थे, पर अब इंटर के समान ही इन्हें तीन लाख, दो लाख और एक लाख रुपये मिलेंगे। विभाग के पास तीनों बोर्ड के टॉपरों की सूची आ चुकी है। अब मुख्यमंत्री से समय लेकर सम्मान समारोह का आयोजन होगा।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है। इसी के तहत टॉपरों के लिए इनाम की राशि बढ़ाई गई है। इससे प्रतिस्पर्द्धा का भी माहौल बनेगा।
राज्य के कुल 75 छात्र इस सत्र में होंगे लाभान्वित
टॉपरों को मिलने वाले इनाम की राशि बढ़ाने के सरकार के इस फैसले से इस सत्र के 75 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। जैक की मैट्रिक व इंटर परीक्षा में 2022 में 25 विद्यार्थी टॉप थ्री में शामिल हैं, जिन्हें इनामी राशि दी जाएगी। जैक के 25 टॉप श्री के अलावा सीबीएसई और आईसीएसई के 10वीं व 12वीं के करीब 50 स्टेट टॉप थ्री विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
राज्य के स्वर्गीय शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने किया था ऐलान
|
|
टॉपर्स को मिलेगी राशि
First Topper | Rs. 3 Lakh |
Second Topper | Rs. 2 Lakh |
Third Topper | Rs. 1 Lakh |
हिन्दुस्तान ने सबसे पहले दी थी इनाम बढ़ने की खबर
मैट्रिक इंटर के टॉपरों को दी जाने वाली इनाम की राशि बढ़ाने की खबर सबसे पहले आपके अपने अखबार के हिन्दुस्तान ने प्रकाशित की थी। छह से नवंबर के अंक में इससे जुड़ी खबर को प्रकाशित किया गया था।
Important Link |
|
JAC Class 10th Result 2023 |
Check Here |
JAC Class 12th Result 2023 |
Check Here |
Official Website | Check Here |