कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2023 में प्रश्न पत्र के पैटर्न में बदलाव किया ज्ञ है। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है, परीक्षा तो वर्ष 2022 की तरह दो टर्म में ली जायेगी, पर प्रश्न का पैटर्न अलग रहेगा।
JAC Board परीक्षा में दोनों टेर्मों के प्रश्न एक समान होंगे
40 अंक की परीक्षा में 30 अंक के प्रश्न एक-एक अंक के होंगे। इनमें 20 अंक के प्रश्न Multiple Choice Question होंगे। इसके अलावा परीक्षार्थी को पांच प्रश्नों का उत्तर एक-एक शब्द में, तो पांच प्रश्न का उत्तर एक-एक पंक्ति में देना होगा। ये प्रश्न भी एक-एक अंक के होंगे।
एक अंक के कुल प्रश्नों की संख्या भी 30 होगी। इसके अलावा तीन प्रश्न 2.5 अंक के होंगे, इनमें से किसी दो प्रश्न का जवाब परीक्षार्थी को देना होगा। इसके अलावा एक प्रश्न पांच अंक होगा। पांच अंक के प्रश्न के लिए भी परीक्षार्थी को दो विकल्प दिये जायेंगे।
Jharkhand Board परीक्षा इस बार भी दो टर्म में ही होगी
ढाई अंक के प्रश्न का जवाब पांच पंक्ति में देना होगा। दोनों टर्म की परीक्षा का प्रारूप एक समान होगा। दोनों टर्म मिलाकर 80 अंक की परीक्षा होगी। 20 अंक का आंतरिक मूल्यांकन होगा। आंतरिक मूल्यांकन उन्हीं विषयों में होगा, जिसमें प्रायोगिक परीक्षा नहीं होगी इंटरमीडिएट में जिन विषयों में 30 अंक की प्रायोगिक परीक्षा होगी, उनमें लिखित परीक्षा 70 अंक की होगी। JCERT द्वारा पाठ्यक्रम JAC को उपलब्ध कराया गया है। इसे वेबसाइट पर जारी किया जायेगा।
New Exam Pattern 2023Term – 01 Or Term – 02 |
|||
Type of Questions | No. Of Questions | Marks | Total |
Multiple Choice Question (MCQ) | 20 | 01 marks each | 20 |
One Word Question | 05 | 01 marks each | 05 |
Short Question (In one Line) | 05 | 01 marks each | 05 |
Short Question (In five Line) | 02 | 2.5 marks each | 05 |
Long Question | 01 | 05 marks each | 05 |
Grand Total | 40 |
नोट:-
|
इस सप्ताह जारी होगा Modal Question Paper
पांच-पांच सेट मॉडल प्रश्न पत्र तैयार मैट्रिक व इंटर की परीक्षा के लिए पांच-पांच सेट मॉडल प्रश्न पत्र तैयार किया गया है। विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की टीम बनायी गयी थी। शिक्षकों ने प्रश्न पत्र तैयार कर जेसीइआरटी को सौंप दिया है। JCERT मॉडल प्रश्न पत्र झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) को उपलब्ध करायेगा। JAC की वेबसाइट www.jac.jharkhand.nic.in Or www.vidyastudy.com पर मॉडल प्रश्न पत्र जारी किया जायेगा।
Term-1 की परीक्षा नवंबर में लेने की तैयारी
प्रथम चरण की परीक्षा नवंबर अंत या दिसंबर के प्रथम सप्ताह में शुरू होगी, वहीं दूसरे चरण की परीक्षा की परीक्षा मार्च 2023 में होगी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा परीक्षा फॉर्म जमा लेने की प्रक्रियाइसमाह अंत तक या अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में शुरू की जायेगी। मैट्रिक-इंटर की परीक्षा में प्रति वर्ष लगभग आठ लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होते हैं।
Important Links | |||||||||
Join Telegram Channel | Click Here | ||||||||
Official Website | Click Here |